टॉप न्यूज़

पुलिस कांस्टेबल पर व्यापारी से जालसाजी का आरोप, 20 हजार रुपये लेकर दिया जाली हस्ताक्षर वाला चेक

राजेंद्र कुमार सोनी ब्यूरो चीफ चित्रकूट

पुलिस कांस्टेबल पर व्यापारी से जालसाजी का आरोप, 20 हजार रुपये लेकर दिया जाली हस्ताक्षर वाला चेक

 

 

कर्वी, चित्रकूट।
शंकर बाजार कर्वी से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक व्यापारी ने पुलिस विभाग में तैनात कांस्टेबल पर जालसाजी का आरोप लगाया है। पीड़ित व्यापारी का कहना है कि पुलिसकर्मी ने उससे 20 हजार रुपये नगद लेकर बदले में बैंक ऑफ बड़ौदा का चेक दिया, जो बैंक में लगाने पर फर्जी हस्ताक्षर का निकला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शंकर बाजार निवासी व्यापारी सतीश सोनी का आरोप है कि संजय कुमार वर्मा, जो जनपद में पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं, ने उनसे 20 हजार रुपये नगद लिए थे। बदले में संजय कुमार वर्मा ने बैंक ऑफ बड़ौदा का चेक संख्या 000002 दिया था।

व्यापारी सतीश सोनी जब उक्त चेक को लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा पहुंचे, तो बैंक कर्मियों ने चेक पर किए गए हस्ताक्षर को खाताधारक के हस्ताक्षर से मेल न खाने की बात कही और चेक को संदिग्ध बताया। इसके बाद व्यापारी ने चेक को बैंक में प्रस्तुत कर दिया है।

पीड़ित व्यापारी के अनुसार, आरोपी पुलिसकर्मी ने पहले यह आश्वासन दिया था कि “मंगलवार को पेमेंट हो जाएगा”, लेकिन जब चेक बैंक में लगाया गया तो सच्चाई सामने आ गई। व्यापारी का यह भी कहना है कि संजय कुमार वर्मा एवं प्रकाश चंद्र वर्मा मूल रूप से मऊरानीपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। संजय कुमार वर्मा की ड्यूटी पहले एल.आई.यू. में थी और वर्तमान में सीजेएम कोर्ट में गनर के रूप में तैनाती बताई जा रही है।

मामले को लेकर व्यापारी ने संबंधित अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल बैंक स्तर पर चेक की जांच प्रक्रिया जारी है। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस कथित जालसाजी के मामले में क्या कार्रवाई करता है और पीड़ित व्यापारी को न्याय मिल पाता है या नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!