मौनी अमावस्या मेला के दृष्टिगत रूट डायवर्जन

मौनी अमावस्या मेला के दृष्टिगत रूट डायवर्जन

जैसा कि आप लोग अवगत है हिन्दू पंचांग के अनुसार मौनी अमावस्या मेला दिनाँक 18.01.2026 दिन रविवार को नियत है । मेला / पर्व में लाखों श्रद्धालुओं का आवागमन दिनाँक 17.01.2026 से दिनाँक 20.01.2026 तक रहेगा । जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में खनिज पदार्थों का खनन एवं परिवहन होता है । श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था प्रदान करने एवं सड़क दुर्घटनाओं से उत्पन्न होने वाली कानून/शान्ति व्यवस्था की समस्या के निवारण हेतु भारी माल वाहनों का प्रवेश एवं आवागमन / परिवहन कर्वी नगर क्षेत्र में भारी माल वाहनों का प्रवेश रोकने के कारण नो इन्ट्री बैरियर पर दबाव बढ़ जाता है । राष्टीय राजमार्ग / सड़क के किनारे भारी माल वाहनों की लम्बी कतार लग जाती है और सड़क के किनारे खडे होने के कारण दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है । इन परस्थितियों से बचने के लिये भारी माल वाहनों का डायवर्जन कराना अति आवश्यक है । कर्वी नगर नो इन्ट्री बैरियरों पर भारी माल वाहनों के दबाव को कम करने के लिये डायवर्जन प्लान दिनाँक 17.01.2026 को प्रातः 06.30 बजे से दिनाँक 20.01.2026 के रात्रि 12.00 बजे तक प्रभावी रहेगा ।
अतः आप सभी को निर्देशित किया जाता है कि दिनाँक 17.01.2026 को प्रातः06.30 से दिनाँक 20.01.2026 को रात्रि 12.00 बजे तक दिये गये डायवर्जन प्लान के अनुसार अपने-अपने थाना क्षेत्र में निर्धारित चौराहा/तिराहा पर पर्याप्त पुलिस बल लगाकर भारी माल वाहनों को डायवर्जन प्लान के अनुसार डायवर्ट कराना सुनिश्चित करें । आदेश का कड़ाई से अनुपालन किया जाये ।
*भारी एवं मध्यम माल वाहनों का डायवर्जन*
बांदा से प्रयागराज या प्रयागराज होकर आगे जाने वाले भारी एवं मध्यम माल वाहनः-
• बांदा की तरफ से भरतकूप की सीमा (रसिन बार्डर) पर आने वाले भारी एवं मध्यम माल वाहनों को जो प्रयागराज या प्रयागराज से होकर आगे जाना चाहते है उन्हे जीरो प्वाइंट बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे, बिसण्डा, बबेरू, कमासिन, सरधुवा, राजापुर, महेवाघाट कौशाम्बी होकर भेजा जायेगा ।
• बांदा की तरफ से बन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे होकर आने वाले यातायात(भारी एवं मध्यम माल वाहनों )जो प्रयागराज या प्रयागराज होकर आगे जाना चाहते है उन्हे जीरो प्वाइंट बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे से यू-टर्न कराकर बिसण्डा, बबेरू, कमासिन, सरधुवा, राजापुर, महेवाघाट कौशाम्बी होकर भेजा जायेगा ।
सतना म0प्र0 से प्रयागराज व कौशाम्बी जाने वाले भारी एवं मध्यम माल वाहनोः-
• सतना म0प्र0 से मझगवां हनुमानधारा हेते हुए चित्रकूट कर्वी की सीमा में आने वाले यातायात (भारी एवं मध्यम माल वाहनों ) को जो प्रयागराज होकर प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, अयोध्या जाना चाहते है उन्हे नो –इन्ट्री बैरियर पर रोक कर नो-इन्ट्री खुलने पर धनुष चौराहा कर्वी से पहाड़ी, राजापुर,महेवाघाट कौशाम्भी होकर भेजा जायेगा ।
• बड़ी पाटिन तिराहा से मारकुण्डी एवं मानिकपुर की तरफ भारी एवं मध्यम माल वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्धित रखा जायेगा उन्हे सीधे हनुमानधारा कर्वी की तरफ भेजा जायेगा ।
• मुरका बार्डर से प्रयागराज की सीमा में भारी एवं मध्यम माल वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्धित रखा जायेगा ।
• बोड़ी पोखरी चौराहा रैपुरा से भारी एवं मध्यम माल वाहनों का प्रयागराज की तरफ प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा उन्हे राजापुर, महेवाघाट कौशाम्बी होकर भेजा जायेगा ।
• थाना राजापुर से छीबो होकर लालता रोड की तरफ भारी एवं मध्यम माल वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्धित रखा जायेगा ।
प्रयागराज, कौशाम्बी से बांदा व सतना म0प्र0 जाने वाले वाहनः-
• प्रयागराज, कौशाम्बी से महेवाघाट होकर बांदा जाने वाले भारी एवं मध्यम माल वाहनों को लूप लाइन चौराहा राजापुर से डायवर्ट कर सरधुवा, कमासिन, बबेरू, बिसण्डा होकर भेजा जायेगा ।
• प्रयागराज, कौशाम्बी होकर सतना म0प्र0 जाने वाले भारी एवं मध्यम माल वाहनों को राजापुर से डायवर्ट कर बोड़ीपोखरी चौराहा रैपुरा होकर सतना म0प्र0 भेजा जायेगा ।
दो पहिया एवं हल्के वाहन ( तीन पहिया, चार पहिया वाहन ) का डायवर्जन-
• जानकी कुण्ड एवं सतना की तरफ जाने वाले दो पहिया एव हल्के वाहन(तीन पहिया, चार पहिया वाहन ) धनुष चौराहा से देवांगना घाटी होते हुये जायेंगे ।
सादर अवगत कराना है हिन्दू पंचांग के अनुसार दिनांक 18.01.2026 को मौनी अमावस्या मेला /पर्व निर्धारित है । मेला/पर्व में लाखों श्रद्धालुओं का आवागमन दिनांक 17.01.2026 से 20.01.2026 तक रहेगा । जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में खनिज पदार्थों का खनन एवं परिवहन होता है । श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था प्रदान करने एवं सड़क दुर्घटनाओं से उत्पन्न होने वाली कानून/शान्ति व्यवस्था की समस्या के निवारण हेतु खनिज पदार्थों का परिवहन कर रहे भारी माल वाहनों को रोकना आवश्यक है । खनिज पदार्थों का परिवहन कर रहे भारी माल वाहनों को रोकने हेतु खनिज पदार्थों का उत्खनन एवं विक्रय दिनांक 17.01.2026 से 20.01.2026 तक प्रतिबन्धित करना अनिवार्य है ।
अतः आपसे सादर अनुरोध है कि दिनांक 17.01.2026 से 20.01.2026 तक जनपद के सभी खदान एवं क्रशर प्लांट बन्द करवाकर खनिज पदार्थों (गिट्टी एवं बालू) का विक्रय प्रतिबन्धित कराने की कृपा करें।
सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि मौनी अमावस्या मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत शहर क्षेत्र में दिनांक 17.01.2026 को प्रातः 06.30 बजे से 20.01.2026 की रात्रि 12.00 बजे तक भारी एवं मध्यम मालवाहनों (आपातकालीन एवं आवश्यक वस्तुओं के वाहनों को छोड़कर) का कर्वी नगर में प्रवेश एवं परिवहन/आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा ।
दिनांक 20.01.2026 के पश्चात आम जनमानस को सुगम व सुरक्षित यातायात उपलब्ध कराये जाने एवं दुर्घटनाओं को रोकने हेतु कर्वी नगर में दिनांक 21.01.2026 से 30 दिवस तक या नवीन आदेश दिये जाने की तिथि, जो पूर्व हो, निम्नांकित विवरण के अनुसार भारी एवं मध्यम मालवाहनों (आपातकालीन एवं आवश्यक वस्तुओं के वाहनों को छोड़कर) का कर्वी नगर में प्रवेश एवं परिवहन/आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा ।
क्र0सं0 स्थान प्रतिबंधित समय
1. लोढ़वारा मोड, राजापुर मार्ग प्रातः 06.30 बजे से रात्रि 09.30 बजे तक
2. रेहुटिया (रेलवे क्रॉसिंग के पूर्व) प्रयागराज रोड प्रातः 06.30 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक
3. खोह (पुलिस लाईन तिराहा) मानिकपुर रोड प्रातः 06.30 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक
4. शेषनपुरवा मोड़ सोनेपुर, सतना रोड प्रातः 06.30 बजे से रात्रि 10.30 बजे तक
5. बेड़ी पुलिया (मत्यगजेन्द्रनाथ धर्मकांटा) बांदा रोड प्रातः 06.30 बजे से रात्रि 11.00 बजे तक
6. निर्मोही अखाड़ा यूपी एमपी बार्डर से बेड़ी पुलिया तिराहा तक प्रातः 06.30 बजे से रात्रि 11.00 बजे तक
1. प्रातः 06.30 बजे नो इन्ट्री बैरियरों से प्रवेश किये हुए भारी माल वाहन प्रातः07.00 बजे तक प्रत्येक
दशा में नो इन्ट्री क्षेत्र से बाहर निकल जायेगें ।
2. निर्मोही अखाड़ा यूपी एमपी बार्डर से बेड़ी पुलिया तिराहा तक श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत नया नो इन्ट्री मार्ग घोषित किया गया है ।
3. नगर में वैवाहिक / धार्मिक / त्यौहार / जुलूस / झांकी / शोभा यात्रा / राजनैतिक कार्यक्रमों आदि के दृष्टिगत नो इन्ट्री के समय में परिवर्तन किये जाने पर परिवर्तन की सूचना नो इन्ट्री बैरियर पर ही दी जायेगी




