टॉप न्यूज़

ऑपरेशन मुस्कान के क्रम में चौकी परिक्रमा मार्ग खोही पुलिस ने परिक्रमा मार्ग में बिछड़ी बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों को किया गया सुपुर्द

 

ऑपरेशन मुस्कान के क्रम में चौकी परिक्रमा मार्ग खोही पुलिस ने परिक्रमा मार्ग में बिछड़ी बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों को किया गया सुपुर्द

बालिका को पाकर परिजन के चेहरे पर लौटी मुस्कान,पुलिस को किया धन्यवाद

सतीश कुमार सोनी तहसील ब्यूरो कर्वी चित्रकूट

पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में ऑपरेशन मुस्कान के क्रम में चौकी परिक्रमा मार्ग खोही टीम ने परिक्रमा मार्ग में बिछड़ी बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 18.01.2026 को कु.चुन्नी देवी पुत्री बलदेव यादव उम्र 12 वर्ष निवासी बीरा माफी थाना भरतकूप को जो परिक्रमा मार्ग में परिक्रमा करते हुए अपने परिवारजनों से विछड़ गई थी जिसको चौकी प्रभारी परिक्रमा मार्ग ख़ोही उ0नि0 अरविंद सिंह ,आरक्षी आशीष कुमार व अमर सिंह, महिला आरक्षी सीमापाल के द्वारा ग्राम प्रधान बीरा माफी रामआसरे से संपर्क कर माता-पिता बलदेव प्रसाद पुत्र नत्थू यादव व आशा देवी पत्नी बलदेव प्रसाद निवासी बीरा माफी को सुपुर्द किया किया गया

परिजनों द्वारा चौकी परिक्रमा मार्ग खोही पुलिस टीम को बार-बार धन्यवाद किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!