गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत शांति/सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु कोतवाली कर्वी पुलिस ने कर्वी शहर में पैदल गश्त कर संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग की गयी

गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत शांति/सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु कोतवाली कर्वी पुलिस ने कर्वी शहर में पैदल गश्त कर संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग की गयी।

आज दिनाँक 25.01.2026 को गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत शान्ति/सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी श्री श्यामप्रताप पटेल व प्रभारी निरीक्षक एसओजी श्री एमपी त्रिपाठी के नेतृत्व में कोतवाली कर्वी पुलिस बल ने कर्वी शहर के मिश्रित आबादी क्षेत्र एवं भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त किया गया। पुलिस टीमों द्वारा दुकानदारों, व्यापारीबंधुओ एवं क्षेत्रीय नागरिको से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने का भरोसा दिया गया तथा पुलिस टीम द्वारा सड़क पर हो रहे अतिक्रमण, शराब की दुकान, रेलवे स्टेशनों,होटल/ढाबा एवं दो/चार पहिया वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गयी।





