थाना कोतवाली कर्वी पुलिस टीम ने नाबालिक से दुष्कर्म करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार


थाना कोतवाली कर्वी पुलिस टीम ने नाबालिक से दुष्कर्म करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिहं के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाए जाने एवं अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यावही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री सत्यपाल सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर श्री अरविन्द कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली कर्वी पुलिस टीम द्वारा नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि दिनाँक 31.01.2026 को थाना कोतवाली कर्वी क्षेत्रान्तर्गत एक निवासिनी द्वारा कोतवाली कर्वी पर सूचना दी कि अभियुक्त द्वारा वादिया के साथ बलात्कार करना तथा गोली मारने की धमकी देना। इस सूचना पर थाना कोतवाली कर्वी में मु0अ0सं0 63/2026 धारा 65(1),351(3) बीएनएस व 5(n)(i)6 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली कर्वी को अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
आज दिनाँक 01.02.2026 को अपराध निरीक्षक श्रीमती सविता श्रीवास्तव व उनकी टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त उमेश कुमार उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.श्रीमती सविता श्रीवास्तव अपराध निरीक्षक कोत0 कर्वी
2.आरक्षी राहुल पाण्डेय
3.आरक्षी मोहित कुमार




