टॉप न्यूज़

थाना कोतवाली कर्वी पुलिस टीम ने दहेज के लिए प्रताडित व आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार किया

 

थाना कोतवाली कर्वी पुलिस टीम ने दहेज के लिए प्रताडित व आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार किया

सतीश कुमार सोनी तहसील ब्यूरो कर्वी चित्रकूट

पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में वाँछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री सत्यपाल सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर श्री अरविन्द कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली कर्वी पुलिस टीम ने दहेज के लिए प्रताडित व आत्महत्या के करने लिए उकसाने वाले वाँछित आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

*संक्षिप्त विवरण-*

दिनाँक 19.01.2026 को वादी संतोष त्रिपाठी पुत्र सुनील त्रिपाठी निवासी ग्राम जरर थाना गिरवां जनपद बांदा ने सूचना दी थी कि पति सुभाष पाण्डेय,अशोक पाण्डेय(जेठ),पुत्रगण जगदीश पाण्डेय 3.जावित्री पत्नी अशोक पाण्डेय(जेठानी) 4.रानी पत्नी जगदीश पाण्डेय(सास), 5.जगदीश पाण्डेय पुत्र देवीदयाल(ससुर) निवासीगण ओरन थाना बिसण्डा जनपद बांदा द्वारा वादी की बहन प्रियंका की बेड़ीपुलिया के पास बने घर में हत्या कर देना। इस सूचना पर थाना कोतवाली कर्वी में मु0अ0सं0 39/2026 धारा 103(1) बीएनएस बनाम अभियुक्तगण पंजीकृत किया गया। दौराने विवेचना मुकदमा उपरोक्त में धारा 103(1) का तरमीम धारा 108 व धारा 85 बीएनएस, 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम की बढ़ोतरी की गयी ।

आज दिनाँक 03.02.2026 को श्री विनोद कुमार शुक्ला निरीक्षक अपराध थाना कोतवाली कर्वी व उनकी टीम द्वारा मुकदमें के नामजद वाँछित अभियुक्त शुभाष पाण्डेय पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी ग्राम ओरन थाना बिसण्डा जनपद बांदा को गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तार करने वाली टीम का नाम-*

1. श्री विनोद कुमार शुक्ला निरीक्षक अपराध थाना कोतवाली कर्वी

2.आरक्षी विपिन कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!